महिलाओं ने तीज का रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

हेडलाइंस , 394

लखनऊ । यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित अलकनंदा अपार्टमेंट गोमती नगर एक्सटेंशन में निवास करने वाली महिलाओं ने गोमती नगर एलडेको ग्रीन होटल सागर सोना लखनऊ में अपना तीज का रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया।वहीँ इस कार्यक्रम की शुरुवात दीप प्रज्वलन कर की गयी, जिसके बाद भगवान गणेश की वंदना प्रस्तुत की गई और ढोलक की थाप पर महिलाओं ने कजरी गाई।
इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं ने रंगारंग कार्यक्रम किये जिसमे नृत्य और गायन जिसमे- अमवा महुअवा के झूमे डरिया..तनी ताका न बलम तनि ताका न बलमुआ ओरिया..आदि गाने भी शामिल रहें. इसी के साथ ही कई प्रकार के मजेदार गेम्स भी आयोजित किये गएँ जिसमें उपस्थित अधिकतर लोगो ने भाग लिया और इस अवसर पर खूब आनंद भी उठाया. आपको बता दे कि कजरी तीज पर सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए व्रत करती हैं।

इस कार्यक्रम के दौरान संगीत भी उत्क्रष्ट श्रेणी का रहा और अमवा महुआ के झूले डरिया आदि कजरी गीतों ने सभी का वास्तव में मन मोह लिया…तीज क्वीन समप्रिया, मल्लिका-ए-सावन (1st रनरअप) दिव्या सिंह , बहारों की रानी(2nd रनरअप)- निरुपमा  सांस्कृतिक सचिव सुरेखा राजीव , सांस्कृतिक सदस्य - आस्था, रुपाली, पिंकी, शेफाली, रुचि, प्रिया, नीतू, कीर्ति , वन्दना स्टाइल दिव्या - रजनी मल्होत्रा , पिया की दुल्हनिया - सुच्ची पांडेय ,एवरग्रीन ब्यूटी- हीरामनि, जज - नंदिनी मिश्र, राधिका कोचर , ममता सिंह गेम विनर स्वाति सिंह &तरलिका बाबा बिछुआ - समप्रिया रही।  इसी के साथ कार्यक्रम का सफल और यादगार आयोजन करने में सभी ने अपनी अहम् भूमिका निभाकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया.

Related Articles

Comments

Back to Top