*आगामी 21 अगस्त को वृहद रोजगार मेले का आयोजन*

अन्य खबरे , 559

लखनऊ ।सहायक निदेशक सेवा योजना लखनऊ मंडल लखनऊ ने अवगत कराया कि युवाओं / युवतियों को रोजगार / स्वरोजगार से जोड़कर *"आत्म निर्भर भारत"* अभियान को सफल बनाना तथा *“हर हाथ को काम* सरकार की प्राथमिकताओं में है। सरकार के संकल्प पत्र में युवाओं को रोजगार पर विशेष बल दिया गया है। आगामी वित्तीय वर्ष- 2023-24 में उत्तर प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा में रोजगार मेला सम्पन्न कराने हेतु निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन उ०प्र०, लखनऊ के द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में *लखनऊ बख्शी का तालाब, विधानसभा क्षेत्र के अर्न्तगत खण्ड विकास कार्यालय परिसर बख्शी का तालाब, लखनऊ में 21 अगस्त 2023 को प्रातः 10:00 बजे से एक रोजगार मेले का आयोजन* किया जाना प्रस्तावित है। *मेले में लगभग 10 कम्पनियाँ विभिन्न पदो के लिए अभ्यर्थियों का चयन* करेंगी। जिसमें टाटा मोटर्स लि० लखनऊ भी प्रतिभाग कर रही है इस कम्पनी मे अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल तथा आयु सीमा 16 से 18 वर्ष अनिवार्य है।

 मेले में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थियों को सेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर पंजीकृत होकर ऑनलाईन आवेदन करना अनिवार्य है तथा अपने बायोडाटा की प्रति के साथ अभ्यर्थी सीधे प्रतिभाग कर सकेगें । इस हेतु किसी प्रकार का मार्ग व्यय देय नही होगा। यह मेला पूर्णतया निःशुल्क है। अभ्यर्थियों को किसी भी स्तर पर कोई शुल्क नहीं देना है।

Related Articles

Comments

Back to Top