मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह के 03 सदस्य गिरफ्तार,
अन्य खबरे Aug 06, 2023 at 05:52 PM , 287लखनऊ।
अन्तर्राज्यीय स्तर पर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह के 03 सदस्य गिरफ्तार, लगभग 204 किग्रा गॉजा बरामद।
दिनांकः 05-08-2023 को एस0टी0एफ उ0प्र0 को अर्न्तराज्यीय अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह के 03 सदस्यों को लगभग 204 किग्रा अवैध मादक पदार्थ (गॉजा) (अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 30 लाख रूपये) के साथ गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1- योगेश पुत्र सौदान सिंह निवासी ग्राम मोहलमपुर, थाना इगलाश, जनपद अलीगढ़।
2- ओमबीर चौधरी पुत्र श्यामलाल चौधरी निवासी ग्राम नागर, थाना कछनेरा, जनपद आगरा।
3- मुरारीलाल उर्फ भोला चौधरी पुत्र बीरन सिंह निवासी ग्राम नागर, थाना कछनेर,ा जनपद आगरा।
बरामदगी-
1- 204 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ (गॉजा) ( अन्तर्राष्ट्रीय बाजारमूल्य लगभग 30 लाख रूपये। )
2- 03 अदद मोबाइल फोन।
3- 02 अदद आधार कार्ड।
4- 01 अदद पेनकार्ड।
5- 01 अदद ड्राईवरी लाइसेन्स
6- 01 अदद निर्वाचन कार्ड।
7- 01 अदद मारूति सुजुकी ईको एम्बुलेन्स न0 सीजी 04 एचडी 8720
8- 01 अदद हुन्डई कम्पनी की वेन्यू कार न0 यूपी 80 एफपी 4090
गिरफ्तारी का समय व स्थान- वीघाखेत टोलप्लाजा के पास से थाना क्षेत्र कोतवाली ललितपुर जनपद ललतिपुर दिनांक 05-08-2023 समय 20.ः25 बजे।
एसटीएफ उ0प्र0 को अवैध मादक पदार्थों तस्करी की करने वाले गिरोहो के सक्रिय होने की सूचना प्राप्त हो रही थी। जिसकी रोकथाम एवं तस्करों के विरूद्ध कठोर विधिक कार्यवाही करने हेतु एस0टी0एफ0 की विभिन्न इकाईयोें/टीमों को अभिसूचना संकलन करने एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके क्रम मेें श्री विषाल विक्रम सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ लखनऊ के पर्यवेक्षण में एस0टी0एफ फील्ड इकाई, कानपुर द्वारा अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी।
अभिूसचना संकलन के दौरान एसटीएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि अवैध मादक पदार्थ गॉजा की तस्करी करने वाले गिरोह के सदस्य अवैध गॉजा की खेप एक एम्बुलेन्स व एक अन्य चार पहिया गाड़ी के माध्यम से उडीसा से लेकर आ रहे है, जो छत्तीसगढ, मध्यप्रदेश होते हुए ललितपुर-झॉसी के रास्ते आगरा जाने वाले है, जहॉ इसकी सप्लाई होनी है। इस सूचना पर उ0नि0 श्री राहुल परामार सिंह के नेतृृत्व में मु0आ0 धीरेन्द्र सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह सोलंकी एस0टी0एफ0 फील्ड इकाई कानपुर की टीम द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर जनपद ललितपुर के वीघापुर टोलप्लाजा के पास से मारूति सुजुकी ईको एम्बुलेन्स नं0 सीजी 04 एचडी 8720 व हुन्डई कम्पनी की वेन्यू कार न0 यूपी 80 एफपी 4090 की तलाषी ली गयी तो उसमें भारी मात्रा में गॉजा पाया गया जिस पर इस गाड़ियों को चालक सहित हिरासत में ले लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त ओमबीर ने बताया कि हम लोगों का अवैध मादक पदार्थ (गॉजा) तस्करी करने का एक संगठित गिरोह है। इस काम में योगेष और मुरारीलाल मेरे सहयोगी है। बरामद एम्बुलेन्स मेरे ही नाम से है, जिससे हम लोग गॉजा की तस्करी करते है। हम लोग जगदलपुर उडीसा से गॉजा लेकर आते है और आगरा में सप्लाई करते है। यागेष एम्बुलेंस का चालक है जिसे प्रति चक्कर 30 हजार रूपये मिलता है। टोल टैक्स और पुलिस से बचेने के लिए हम लोग एम्बुलेन्स से यह तस्करी करते है।
अभियुक्तों के विरूद्ध थाना कोतवाली ललितपुर में मु0अ0सं0 586/2023 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कराया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जायेगी।



























Comments