प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने “अमृत भारत स्टेशन योजना” के तहत देश के 508 रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण व पुनर्विकास कार्यां का शुभारम्भ किया

जनपत की खबर , 270

लखनऊ ।
 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को “अमृत भारत स्टेशन योजना” के तहत 4355.2 करोड़ की लागत से उत्तर प्रदेश के 55 रेलवे स्टेशन तथा लगभग 24,470 करोड़ की लागत से देश के 508 रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण व पुनर्विकास कार्यां का शुभारम्भ कर देशवासियों को वीडियो कॅान्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी सहित केन्द्रीय व राज्य सरकार के मंत्री, सांसद, विधायकों ने पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को सुना।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का पुनर्विकास कार्यों के लिए उत्तर प्रदेश के 55 रेलवे स्टेशन चुनने के लिए धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार देश के सामान्य यात्रियों को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी देश के 508 रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास कार्यां की आधारशिला रखी है। हर अमृत स्टेशन शहर की आधुनिक आकांक्षाओं और प्राचीन विरासत का प्रतीक बनेगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के 55 रेलवे स्टेशन विश्व स्तरीय बनेंगे और हर एक रेलवे स्टेशन एयरपोर्ट की तरह दिखेगा। डबल इंजन सरकार में उत्तर प्रदेश के विश्व स्तरीय विकास की प्रतिबद्धता समाहित है। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत, वैभवशाली भारत तथा देश के सभी नागरिकों को विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने का संकल्प रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण से मजबूत होगा।
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि अमृत स्टेशन योजना के तहत माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा किये जाने वाले शिलान्यास कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी राजधानी लखनऊ के बादशाहनगर स्टेशन पर तथा उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज जंक्शन पर होने वाले कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। जबकि केन्द्रीय मंत्री माननीय स्मृति ईरानी अमेठी, डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय चंदौली, श्री कौशल किशोर उतरेटिया जंक्शन, लखनऊ, मा. अनुप्रिया पटेल विन्ध्याचल, मा. साध्वी निरंजन ज्योति फतेहपुर, जनरल वीके सिंह गाजियाबाद, सांसद श्री रमापति राम त्रिपाठी देवरिया सदर, श्री राजवीर सिंह राजू भैय्या कासगंज जंक्शन, श्री हरीश द्विवेदी बस्ती, श्री सत्यदेव पचौरी कानपुर सेंट्रल, श्री वीरेन्द्र सिंह मस्त बलिया, श्री साक्षी महाराज उन्नाव जंक्शन, श्रीमती हेमा मालिनी गोवर्धन प्रेविजिनल, श्री लल्लू सिंह दर्शननगर, श्री राजेश वर्मा सीतापुर जंक्शन, श्री उपेन्द्र रावत बाराबंकी जंक्शन, श्री दिनेश लाल यादव निरहुआ आजमगढ, श्री वीपी सरोज जौनपुर, श्री रमेश चन्द्र बिन्द भदोही, श्री अनुराग शर्मा वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, श्री मुकेश राजपूत फर्रूखाबाद, श्री सत्यपाल सिंह मोदीनगर, श्री प्रदीप कुमार शामली, राजेन्द्र अग्रवाल हापुड़, श्री घनश्याम लोधी रामपुर, श्री जय प्रकाश रावत हरदोई, श्रीमती केशरी देवी पटेल फूलपुर, श्री संगम लाल गुप्ता प्रतापगढ जंक्शन, श्री पकौड़ी लाल चौपन, श्री राजकुमार चाहर अछनेरा, विधान परिषद सदस्य श्री मुकेश शर्मा ऐशबाग स्टेशन पर अमृत स्टेशन योजना के तहत होने वाले कार्यक्रमों में सम्मिलित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top