प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी रविवार को देशभर के 508 स्टेशनों पर होने वाले कार्यों का वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिए करेंगे शिलान्यास

जनपत की खबर , 499

लखनऊ 05 अगस्त 2023। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी रविवार 6 अगस्त को ‘‘अमृत स्टेशन योजना‘‘ के अन्तर्गत देशभर के 508 स्टेशनों पर होने वाले कार्यों का वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिए शिलान्यास करेंगे। अमृत स्टेशन योजना के तहत उत्तर प्रदेश में भी 55 स्टेशनों पर होने वाले कार्यों का भी माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा कल वीडियों कान्फ्रसिंग के माध्यम से शिलान्यास किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी सहित केन्द्रीय व राज्य सरकार के मंत्रीगण, सांसद, विधायक व अन्य प्रमुख नेता पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश के 55 अमृत स्टेशनों के शिलान्यास कार्यक्रम में उपस्थित रहकर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा दिये जाने वाले सम्बोधन को डिजिटल माध्यम से सुनेंगे।
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि अमृत स्टेशन योजना के तहत माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा किये जाने वाले शिलान्यास कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी राजधानी लखनऊ में बादशाहनगर स्टेशन पर होने वाले कार्यक्रम में सम्मिलित होगें। जबकि केन्द्रीय मंत्री माननीय स्मृति ईरानी अमेठी, डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय चंदौली, श्री कौशल किशोर उतरटिया जंक्शन, लखनऊ,  मा. अनुप्रिया पटेल विन्ध्याचल, मा. साध्वी निरंजन ज्योति फतेहपुर, जनरल वीके सिंह गाजियाबाद, सांसद श्री रमापति राम त्रिपाठी देवरिया सदर, श्री राजवीर सिंह राजू भैय्या कासगंज जंक्शन, श्री हरीश द्विवेदी बस्ती, श्री सत्यदेव पचौरी कानपुर सेंट्रल, श्री वीरेन्द्र सिंह मस्त बलिया, श्री साक्षी महाराज उन्नाव जंक्शन, श्रीमती हेमा मालिनी गोवर्धन प्रेविजिनल, श्री लल्लू सिंह दर्शननगर, श्री राजेश वर्मा सीतापुर जंक्शन, श्री उपेन्द्र रावत बाराबंकी जंक्शन, श्री दिनेश लाल यादव निरहुआ आजमगढ, श्री वीपी सरोज जौनपुर, श्री रमेश चन्द्र बिन्द भदोही, श्री अनुराग शर्मा वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, श्री मुकेश राजपूत फर्रूखाबाद, श्री सत्यपाल सिंह मोदीनगर, श्री प्रदीप कुमार शामली, राजेन्द्र अग्रवाल हापुड़, श्री घनश्याम लोदी रामपुर, श्री जय प्रकाश रावत हरदोई, श्रीमती केशरी देवी पटेल फूलपुर, श्री संगम लाल गुप्ता प्रतापगढ जंक्शन, श्री पकौड़ी लाल चौपन, श्री राजकुमार चाहर अछनेरा पर अमृत स्टेशन योजना के तहत होने वाले कार्यक्रमों में सम्मिलित होगें।

Related Articles

Comments

Back to Top