नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में मादा शुतुरमुर्ग की मृत्यु
अन्य खबरे Aug 05, 2023 at 07:50 PM , 340लखनऊ।
नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान, लखनऊ में रह रही मादा शुतुरमुर्ग की आई०वी०आर०आई०, बरेली के परामर्श से माह मई 2023 से लगातार चिकित्सा चल रही थी जोकि Aspirgilosis नामक बीमारी से ग्रसित थी। दिनांक 05.08.2023 की प्रातः इस मादा शुतुरमुर्ग की मृत्यु हो गयी। शुतुरमुर्ग की खबर मिलते ही प्राणि उद्यान में मायूसी छा गयी। यह मादा शुतुरमुर्ग दर्शकों में काफी लोकप्रिय थी। इस मादा शुतुरमुर्ग की उम्र लगभग 11-12 वर्ष थी। प्राणि उद्यान के पशु चिकित्सकों तथा पशु पालन विभाग, उत्तर प्रदेश लखनऊ के चिकित्साधिकारी के पैनल द्वारा मादा शुतुरमुर्ग का शव विच्छेदन किया गया। पोस्टमार्टम उपरान्त सम्भावित मृत्यु का कारण सेप्टिसिमिया पाया गया। विस्तृत रिपोर्ट हेतु अंग नमूनों को सुरक्षित कर आई०वी०आर०आई०. बरेली भेजा जायेगा । यह मादा शुतुरमुर्ग दिनांक 16.07.2014 को तनुवास ब्रीडिंग सेन्टर तमिलनाडु, चेन्नई से लायी गयी थी।



























Comments