*मुख्य सचिव की अध्यक्षता में विद्युत दोष के कारण सिंचाई में हो रही समस्या के सम्बन्ध में बैठक आयोजित*

जनपत की खबर , 169

*खरीफ में सिंचाई के लिए किसानों को कोई समस्या न हो*

 

*नहरों को पूरी क्षमता के साथ चलाया जाये*

 

*विद्युत दोषों का निराकरण तत्परता से करायें* 

 

*दुर्गा शंकर मिश्र,*

*मुख्य सचिव*

 

*दिनांक: 04 अगस्त, 2023*

 

*लखनऊ:* प्रदेश के मुख्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में विद्युत दोष के कारण सिंचाई में हो रही समस्या के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की गई। 

अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि वर्तमान मानसून सत्र में अधिकांश जनपदों में औसत से कम वर्षा होने के कारण खरीफ की फसल की सिंचाई की गम्भीर समस्या है। ऐसी दशा में लो-वोल्टेज, ट्रिपिंग, ट्रांसफार्मर की खराबी आदि विद्युत दोषों के कारण पम्प नहरों का संचालन बिल्कुल भी प्रभावित नहीं होना चाहिये। प्रभावित पम्प नहरों को सम्बन्धित विभाग आपस में समन्वय करते हुये अभियान चलाकर विद्युत समस्याओं को तत्परता से दुरुस्त करायें। 

उन्होंने कहा कि नहरों व नदियों में पानी पर्याप्त मात्रा में है। सिंचाई के लिये पानी की कोई कमी नहीं हैं। सभी नहरों को पूरी क्षमता से चलाते हुये टेल तक पानी पहुंचाया जाये। लो-वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने के लिये विद्युत उपकेन्द्रों व ट्रांसफार्मरों को उच्चीकृत व विद्युत लाइनों का जीर्णोंद्धार कार्य शीघ्रातिशीघ्र कराया जाये। 

बैठक में अपर मुख्य सचिव ऊर्जा श्री महेश कुमार गुप्ता, प्रमुख सचिव सिंचाई श्री अनिल गर्ग, अध्यक्ष यूपीपीसीएल श्री आशीष कुमार गोयल सहित सम्बन्धित विभागों के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण आदि उपस्थित थे। 

---------

Related Articles

Comments

Back to Top