*पीडब्ल्यूडी की जमीन पर बने ‘चुगली रेस्टोरेंट’ पर एसडीएम सख्त, बोले- फोर्स लेकर हटाएं अतिक्रमण*

लखीमपुर खीरी , 0

*निघासन, खीरी।* पीडब्ल्यूडी की जमीन पर बने अवैध ‘चुगली रेस्टोरेंट’ को लेकर एसडीएम राजीव निगम ने सख्त रुख अपनाया है। पैमाइश के दौरान उन्होंने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को फटकार लगाते हुए जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए।  

बताया जाता है कि एसडीएम ने मौके पर मौजूद पीडब्ल्यूडी के जेई और एक्सईएन से सवाल किया कि विभाग की जमीन पर अवैध निर्माण होने के बावजूद अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि पत्राचार भेजे जाने के बाद भी कार्रवाई में देरी समझ से परे है।  

एसडीएम राजीव निगम ने अधिकारियों से कहा कि जितनी फोर्स की आवश्यकता हो, लेकर जाएं और पीडब्ल्यूडी की जमीन को तत्काल खाली कराएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि विभागीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराना पीडब्ल्यूडी की जिम्मेदारी है।  

वहीं, पीडब्ल्यूडी अधिकारियों का कहना है कि अवैध निर्माण को जल्द ढहाने की तैयारी की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई शीघ्र पूरी की जाएगी।

Related Articles

Comments

Back to Top