*डीएम अंजनी कुमार सिंह की सख्ती : पेट्रोल पंप एनओसी प्रक्रिया होगी और तेज, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश*

लखीमपुर खीरी , 1

लखीमपुर खीरी, 14 मई। जिले में पेट्रोल पंप स्थापना से जुड़े मामलों में अब देरी बर्दाश्त नहीं होगी। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने ऑयल कंपनी के अधिकारियों, आवेदकों तथा एनओसी जारी करने से जुड़े सभी विभागों के साथ समीक्षा बैठक कर पूरी प्रक्रिया को समयबद्ध और पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए। बैठक का संचालन एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने किया।

बैठक के दौरान डीएम ने स्पष्ट कहा कि एनओसी निर्गत करने में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और सभी प्रक्रियाएं निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी हों। डीएम ने ऑयल कंपनी के प्रतिनिधियों और आवेदकों की समस्याएं भी सुनीं तथा उनके समाधान के लिए विभागों को समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एनओसी से जुड़े सभी प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए, लंबित मामलों की साप्ताहिक समीक्षा हो और प्रत्येक स्तर पर जिम्मेदारी तय कर कार्य प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया जाए।

Related Articles

Comments

Back to Top