*दुधवा बफरजोन में युवक पर बाघ का हमला, जख्मी सूरज ने बहादुरी से बचाई जान*

लखीमपुर खीरी , 1

 *लखीमपुर खीरी।* दुधवा टाइगर रिजर्व की बफरजोन भीरा और मैलानी रेंज की सीमा पर बुधवार सुबह गांव कुकरा निवासी सूरज पर बाघ ने हमला कर दिया। उल्ल नदी किनारे हुए इस हमले में सूरज ने हिम्मत दिखाते हुए बाघ से मुकाबला किया और अपनी जान बचाई।  

सूरज रोज की तरह सुबह नदी किनारे गया था, तभी झाड़ियों में छिपे बाघ ने उस पर हमला कर दिया। बाघ के पंजे और दांत से सूरज के जबड़े, हाथ, पीठ और पैरों पर गहरे जख्म हो गए। खून से लथपथ होने के बाद भी सूरज ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग दौड़े तो बाघ जंगल की ओर भाग गया।  

गंभीर हालत में सूरज को जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों के अनुसार उसके शरीर पर कई गहरे घाव हैं, लेकिन अब हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।  

घटना के बाद कुकरा और आसपास के गांवों में दहशत है। ग्रामीणों का कहना है कि बफरजोन से सटे इलाकों में बाघ की आवाजाही बढ़ गई है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लोगों से जंगल किनारे न जाने की अपील की है।  

घायल सूरज के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से बाघ को पकड़ने और पीड़ित परिवार को मदद देने की मांग की है।

Related Articles

Comments

Back to Top