*वृद्धावस्था पेंशन के लिए परिवार रजिस्टर को अनिवार्य करने पर आपत्ति, लोकदल ने डीएम से की मांग*

लखीमपुर खीरी , 56

*लखीमपुर खीरी।* राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश सचिव (किसान प्रकोष्ठ) डॉ. राजकुमार तिवारी ने वृद्धावस्था पेंशनधारकों के लिए नए नियमों के तहत परिवार रजिस्टर/कुटुंब रजिस्टर प्रमाण पत्र को अनिवार्य करने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी को पत्र लिखकर वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की है।  

पत्र में डॉ. तिवारी ने बताया कि मई 2026 के अनुसार वृद्धावस्था पेंशनधारकों के लिए परिवार रजिस्टर प्रमाण पत्र अनिवार्य कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में अधिकांश पेंशनधारकों के पास यह प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं है, जिससे पेंशन में बाधा आ रही है।  

उन्होंने अनुरोध किया कि यदि परिवार रजिस्टर प्रमाण पत्र के अलावा कोई दूसरा विकल्प रखा गया है तो उसे सार्वजनिक किया जाए। यदि कोई अन्य विकल्प नहीं है तो स्थानीय नगर पालिका परिषद को निर्देशित किया जाए कि वे वृद्धावस्था पेंशनधारकों के परिवार रजिस्टर प्रमाण पत्र बनवाने की व्यवस्था करें, ताकि पेंशनधारकों को राहत मिल सके।

Related Articles

Comments

Back to Top