*"हेलो DM अंकल, हमारी भी सड़क बनवा दीजिए" - कक्षा 1 की छात्रा ने वीडियो जारी कर की गुहार*

लखीमपुर खीरी , 46

*लखीमपुर खीरी।* शहर के सलेमपुर कोन इलाके में जर्जर सड़क और जलभराव से परेशान कक्षा 1 की छात्रा मानवी सिंह ने डीएम से सीधी गुहार लगाई है। मानवी ने एक वीडियो जारी कर कहा, _"हेलो DM अंकल, आप बहुत अच्छे हैं। हमारी भी सड़क बनवा दीजिए। आने-जाने में दिक्कत होती है।"_  

मानवी के अनुसार, राजकीय पॉलिटेक्निक स्कूल के पास से गुजरने वाले इस मार्ग पर हमेशा जलभराव बना रहता है। इसी रास्ते पर सामुदायिक शौचालय, आयुष्मान सेंटर, अंबेडकर पार्क और पानी की टंकी भी स्थित हैं, लेकिन सड़क की हालत बेहद खराब है।  

जर्जर मार्ग के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों को रोजाना आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बारिश के दिनों में स्थिति और भी बदतर हो जाती है।  

छोटी बच्ची की मासूम अपील का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को बच्चों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत करानी चाहिए।

Related Articles

Comments

Back to Top