*बेहजम के बाबा गौरी शंकर मंदिर के विकास के लिए 59.82 लाख रुपये स्वीकृत, पर्यटन विभाग ने शुरू की पैमाइश*
लखीमपुर खीरी May 05, 2026 at 06:25 PM , 50*बेहजम, खीरी।* क्षेत्र के पौराणिक बाबा गौरी शंकर मंदिर के विकास और सौंदर्याकरण के लिए शासन ने 59.82 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है। मंगलवार को पर्यटन विभाग की टीम निर्माण कार्यों की पैमाइश के लिए मंदिर परिसर पहुंची।
कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू के प्रयासों से यह धनराशि स्वीकृत हुई है। पर्यटन विभाग के जूनियर इंजीनियर सौरभ शुक्ला ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर विभिन्न निर्माण स्थलों की पैमाइश की और तय किया कि कौन-कौन से कार्य कहां कराए जाएंगे।
जूनियर इंजीनियर के अनुसार, परियोजना में मंदिर परिसर में एक हॉल का निर्माण, इंटरलॉकिंग मार्ग, पेयजल पोस्ट, सोलर लाइटें और चबूतरे का नवीनीकरण शामिल है। इन कार्यों से मंदिर परिसर अधिक आकर्षक और सुविधायुक्त बनेगा। सोलर लाइटों से रात में भी परिसर रोशन रहेगा, जिससे श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी।
परियोजना को लगभग छह माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। स्थानीय लोगों आदर्श मिश्रा और संजय दीक्षित ने विधायक के प्रयासों की सराहना की। उनका मानना है कि मंदिर के विकास से क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।































Comments