*घरथनिया में ताबड़तोड़ चोरियों से दहशत, स्कूल और घर को निशाना बनाया*

लखीमपुर खीरी , 35

*गोला गोकर्णनाथ, खीरी।* हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव घरथनिया में लगातार हो रही चोरियों से ग्रामीणों की नींद उड़ गई है। रात में हुई दो बड़ी घटनाओं के बाद पुलिस की रात्रिकालीन गश्त पर भी सवाल उठ रहे हैं।  

बीती रात करीब 12 बजे गांव में वाहन मकान बनाकर रह रहे राजेश कुमार राठौर पुत्र राम लाल के घर चोर पीछे के रास्ते से दरवाजे की कुंडी खोलकर घुसे। चोर एक कमरे में रखे लगभग 50 हजार रुपये नकद, एक सोने का हार, सोने की एक जोड़ी झूले, एक नथनी, चांदी की तीन जोड़ी पायल, एक कमरबंद, बिछुआ और बच्चे की स्कूल फीस के 50 हजार रुपये ले गए।  

घटना के समय राजेश अपनी पत्नी और एक बच्चे के साथ छत पर सो रहे थे, जबकि उनके पिता राम लाल घर के बाहर सो रहे थे।  

दूसरी घटना गोला-सिकंदराबाद हाइवे पर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में हुई। चोरों ने रसोई घर का ताला तोड़कर एक गैस सिलेंडर और राशन पार कर दिया। स्कूल के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार शुक्ला ने पुलिस को तहरीर दी है।  

हैदराबाद थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया और जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Comments

Back to Top