*स्व. हरे कृष्णा मेहरोत्रा की पुण्यतिथि पर निशुल्क मेगा मेडिकल कैंप आयोजित, 1000 मरीजों का हुआ उपचार*
लखीमपुर खीरी May 04, 2026 at 07:03 PM , 37*मोहम्मदी, खीरी।* स्व. श्री हरे कृष्णा मेहरोत्रा (कल्लू सेठ) की पुण्य स्मृति में रविवार को अस्थल मंदिर में निशुल्क मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया।
कैंप का शुभारंभ नगर पालिका परिषद अध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा ‘कन्हैया’ ने किया। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मरीजों का निशुल्क परीक्षण कर दवाइयां भी मुफ्त वितरित की गईं।
आयोजक प्रवीण मेहरोत्रा ने बताया कि वह हर साल पिता की पुण्यतिथि पर सेवा कार्य के रूप में मेडिकल कैंप लगाते हैं। उनका लक्ष्य है कि जब तक संभव हो, जरूरतमंदों की मदद करते रहें और बेहतर व्यवस्थाओं के साथ कैंप का आयोजन जारी रखें।
कैंप में डॉ. अनूप अग्रवाल (एमडी), डॉ. मोहम्मद शान (एमडी), डॉ. शुची शुद (स्किन, हेयर, एलर्जी रोग विशेषज्ञ), डॉ. तरुण अग्रवाल (एमडी), डॉ. प्रशांत मेहरोत्रा डेंटल सर्जन (एमडीएस) सहित कई विशेषज्ञों ने सेवाएं दीं। मोहम्मदी की प्रिंस पैथोलॉजी द्वारा निशुल्क बीपी और शुगर की जांच भी की गई।
शिविर में लगभग 1000 मरीजों ने उपचार कराया। इस अवसर पर मेडिकल एसोसिएशन की पूरी टीम, अध्यक्ष, महामंत्री, अंग्रेज सिंह, परमजीत सिंह, राघवेंद्र, अरुण वर्मा, विवेक गुप्ता, विजय कटियार, अंकित, सुबोध, गोविंद अवस्थी, शिवम भदोरिया, नितिन, योगेश, सुधीर सिंह सहित नगर व क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।































Comments