हाई कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने अवैध कब्जे को ढहाया

लखीमपुर खीरी , 45

(मनोज मिश्र)

धौरहरा खीरी। बीते वर्ष नवम्बर माह में किए गए कृषि भूमि के खातेदारों की भूमि पर जबरदस्ती झोपड़पट्टी डालकर किए गए अवैध कब्जे को हाईकोर्ट के आदेश पर सोमवार को प्रशासनिक अफसरों ने झोपड़पट्टी को ढहा दिया गया।
जानकारी के मुताबिक तहसील धौरहरा के ग्राम अमेठी के नामदार पुरवा में बीतें वर्ष के नवंबर माह में धौरहरा कस्बे के किसानों वहीद खां, हामिद खां,राशिद ख़ां,जमशेद खां गुलशीद खां फरीद खां,नावेद ख़ां पुत्र गण सईद खां व मुमताज बेगम पत्नी सईद खां की गाटा संख्या 1398/1.1398/2 दर्ज राजस्व रिकार्ड पर नामदारपुरवा निवासी छत्रपाल,अशोक,सतीश, राकेश, अमरजीत,अमित मीरादेवी,मधु, महाराजा,जल्लू व मुन्ना आदि द्वारा एक हेक्टेयर भूमि पर कब्जा करते हुए झोपड़पट्टी डालकर रहने लगे थे।
जिसकी शिकायत वादी गणों द्वारा थाना दिवस,तहसील दिवस,पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी खीरी से की हुई थी थक-हार कर पीड़ितों ने हाईकोर्ट का रुख किया था। सूत्रों के मुताबिक अप्रैल माह में हाईकोर्ट के आदेश के बाद स्थानीय प्रसाशन ने सोमवार को किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाया गया।इस दौरान नायब तहसीलदार धौरहरा बीरेंद्र यादव,चकबंदी अधिकारियों, क्षेत्रीय लेखपाल राघवेन्द्र कटियार,ईसानगर,खमरिया,धौरहरा थानों का पुलिस बल तैनात रहा।

Related Articles

Comments

Back to Top