*भाजपा की पश्चिम बंगाल, असम, पुद्दुचेरी में जीत पर लखीमपुर में जश्न*

लखीमपुर खीरी , 33

*लखीमपुर।* भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल, असम और पुद्दुचेरी में प्रचंड जीत पर रविवार को संसदीय कार्यालय लखीमपुर में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।  

कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और आतिशबाजी की। राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों को भी मिठाई वितरित की गई। कार्यकर्ताओं ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जनता के अपार समर्थन और आशीर्वाद का प्रतीक बताया।  

पार्टी ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के कुशल प्रबंधन और कार्यकर्ताओं के परिश्रम का परिणाम है।  

इस अवसर पर डॉ. अभिमन्यु मिश्रा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्र, पूर्व ब्लॉक प्रमुख आशुतोष वर्मा, पूर्व सांसद खीरी के प्रतिनिधि अरविंद सिंह ‘संजय’ और जितेंद्र त्रिपाठी ‘जीतू’ एडवोकेट, प्रवक्ता अंबरीष सिंह, नीरज मिश्रा, पन्ना लाल अग्रवाल, मंजीत कश्यप, जनार्दन बाबू मिश्रा, विकास शुक्ला, राहुल चौरसिया, वीरपाल मिश्रा, भैया लाल तिवारी, विकास बाजपेई, प्रियांशु मिश्रा, सूरज पांडेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top