नये परिसीमन मे लखीमपुर तहसील के गांव गोला के तहसील गोला से जोडे जाये, अंजनी दीक्षित
लखीमपुर खीरी May 03, 2026 at 05:42 PM , 37लखीमपुर के कुछ गांव गोला से महज दो किलोमीटर है, वह गोला तहसील से जोडे जाये,
गोला गोकर्णनाथ खीरी, मे तहसील, कुंभी विकासखंड, थाना कोतवाली गोला परंतु गोला से लखीमपुर की तरफ महज 2 किलोमीटर के बाद नेवादा बिजोरिया से तहसील लखीमपुर का शुभारंभ हो जाता है, विकासखंड लखीमपुर हो जाता है यहां से लखीमपुर की दूरी करीब 35 किलोमीटर है जब कि गोला गोकर्णनाथ सबसे नजदीक राजगंज से लगाकर जिंगनहा खानपुर जिसकी दूरी गोला से मात्र 12 किलोमीटर है, इस एरिया के समस्त गांव विकासखंड लखीमपुर और तहसील लखीमपुर से कटकर तहसील गोला गोकर्णनाथ में विकासखंड कुंभी गोला में जोड़ा जाना चाहिए साथ में थाना हैदराबाद से काटकर थाना कोतवाली गोला में जोड़ा जाना चाहिए सीधे कहा जाए न्याय पंचायत भल्लिया बुजुर्ग के समस्त गांव और न्याय पंचायत राजगंज के समस्त गांव गोला क्षेत्र से जोड़ा जाना चाहिए इसी प्रकार जलालपुर जो की विकासखंड बांकेगंज में आते हैं इनको भी कुंभी गोला में जोड़ा जाना चाहिए गोला गोकर्णनाथ के पश्चिम क्षेत्र के 15 किलोमीटर के अंदर के गांव गोला क्षेत्र में जोड़े जाने चाहिए चाहे थाना हो चाहे विकासखंड अथवा तहसील अगर नए परिसीमन में तहसील विकासखंड और पुलिस थाने के गांव सही प्रकार से जोड़े जाते हैं तो आम जनता को काफी राहत मिलेगी बेमतलब की लंबी दूरी तय करने से बच जाएंगे जिससे पेट्रोल डीजल की भी बचत होगी साथ में प्रशासनिक अधिकारियों को भी क्षेत्र में जल्दी पहुंचने का मौका मिलेगा जिससे जनमानस की सुविधा बढ़ेगी शासन प्रशासन को इस बिंदु को गंभीरता से लेना।
चाहिए।
इसी प्रकार से जनपद में अन्य तहसीलों और विकास खंड और पुलिस थानों को नए परिसीमन कर नजदीकी क्षेत्र से जोड़ा जाना चाहिए जिससे विकास को नई गति मिलेगी।































Comments