*जीपीएस मशीनों से होगा गन्ना सर्वे, 30 जून तक चलेगा अभियान*

लखीमपुर खीरी , 38

*पलिया कलां/लखीमपुर।* बजाज हिन्दुस्थान शुगर मिल पलिया में गन्ना सर्वे कार्य 01 मई से जीपीएस मशीनों द्वारा शुरू होगा। सर्वे को पारदर्शी बनाने के लिए मिल के सभागार में संयुक्त प्रशिक्षण आयोजित किया गया।  

*जीपीएस और मिल ऐप से होगा सर्वे*  
गन्ना एवं चीनी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर सर्वे स्टाफ को जीपीएस युक्त एंड्राइड मशीनों और एसजीके सर्वर, मिल ऐप के तकनीकी संचालन का गहन प्रशिक्षण दिया गया। इस बार भी सर्वे के सभी आंकड़े सीधे गन्ना विकास विभाग के मुख्य सर्वर पर ऑनलाइन एक्सपोर्ट किए जाएंगे।  

*30 जून तक पूरा होगा सर्वे*  
गन्ना सर्वे का कार्य 1 मई से 30 जून के बीच पूरा किया जाना है। इस सत्र में केवल पौधा गन्ने का विस्तृत सर्वे होगा। पिछले वर्ष के जो पौधे पेड़ी में बदल गए हैं, उन प्लाटों का सिर्फ भौतिक सत्यापन किया जाएगा। गन्ने की किस्मों के साथ ट्रेंच विधि और जोड़ीदार पंक्ति का ब्यौरा भी अलग से दर्ज होगा।  

*30 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन*  
पेराई सत्र 2026-27 के लिए नए सदस्य बनने और उपज बढ़ोतरी हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई है।  

*किसानों से अपील*  
कार्यक्रम में ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मिथिलेश पांडेय, यूनिट हेड ओपी चौहान, महाप्रबंधक गन्ना राजीव तोमर, समिति सचिव सूर्यनारायण द्विवेदी व चेयरमैन अभिषेक अवस्थी ने गन्ना विकास संबंधी जानकारी दी। उन्होंने किसानों से अपील की कि खेत में मौजूद रहकर सर्वे जरूर कराएं।  

प्रशिक्षण में गन्ना विकास परिषद और चीनी मिल के गन्ना पर्यवेक्षक मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top