श्रीनगर विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, बूथ-मंडल कमेटी गठित
लखीमपुर खीरी Apr 26, 2026 at 07:45 PM , 45पहलगाम शहीदों को दी श्रद्धांजलि, वीर अब्दुल हमीद की प्रतिमा पर जुटे कांग्रेसी
लखीमपुर खीरी। 140 श्रीनगर विधानसभा में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान तेज हो गया है। कोऑर्डिनेटर रामपाल शाक्य ने 19 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक दर्जनों गांवों का दौरा कर बूथ और मंडल कमेटियों का गठन किया। वहीं पहलगाम हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए कार्यकर्ता एकजुट हुए।
एक सप्ताह में दर्जनों गांवों का दौरा
कोऑर्डिनेटर रामपाल शाक्य ने 19 अप्रैल को ग्राम मल्लहपुर गडरिया बूथ-1, उमरपुर बूथ-2, धुमरा बूथ-12, कोराई बूथ-11, अटवा बूथ-27 में कमेटी गठित की। 20 अप्रैल को ग्राम बालू डीह के बूथ 201, 202, 203 पर संगठन का विस्तार किया। 21 अप्रैल को ग्राम सभा शिशोरा के बूथ 252-254, मेहंदी के 255-256, बसहा भूड़ के 259-260 और श्रीनगर के 261-262 पर 11-11 सदस्यीय बूथ कमेटी बनाई गई।
23 अप्रैल को शीतलापुर, चफन्दी, मकसोहा, मैनहा और 24 अप्रैल को मोजमाबाद बूथ 246-247, बसईकापूर 248, देवरिया 244-245, अटकौहना सलारपुर 249, बरौला 250-251, अग्गर बुजुर्ग 178-179 व श्रीनगर के बूथ 263-265 पर दौरा कर संगठन को धार दी गई।
पहलगाम शहीदों को नमन
महेवागंज में पहलगाम हमले की बरसी मनाई गई। इसमें कोऑर्डिनेटर रामपाल शाक्य, देशराज मौर्य, इमरान अली, रियासत अली, लियाकत अली, इरफान अली, कलामुद्दीन, मासूम अली, मोहम्मद फरहान, मोहम्मद नसीम, मोहम्मद शकील, राजेश गुप्ता, मुस्तकीम समेत तमाम कांग्रेसजन शामिल हुए।
22 अप्रैल को शाम 7:30 बजे वीर अब्दुल हमीद की प्रतिमा पर पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। जिला अध्यक्ष प्रहलाद पटेल, जिला प्रभारी कंट्रोल रूम इकबाल अहमद खान, जिला उपाध्यक्ष प्रेम वर्मा, जिला सचिव मनीष वर्मा, सुधीर शुक्ला, पप्पू बाजपेई, अफजल शाह, शोएब अहमद, अतीक अहमद रिंकू, राकेश विश्वकर्मा समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित किए।































Comments