बाइक को थार ने मारी टक्कर, पति-पत्नी की मौत

लखीमपुर खीरी , 31

 शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा, एक महिला घायल

लखीमपुर खीरीl सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। घटना में एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना हैदराबाद क्षेत्र के कोरैया बगहा गांव निवासी सतेंद्र कुमार (35) अपनी पत्नी सरिता देवी (32) और भाभी मैना देवी के साथ सीतापुर के महोली में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात तीनों
एक बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। भीखमपुर चौराहे के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन (थार) ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि सतेंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी सरिता देवी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं, जिन्होंने जिला अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। हादसे में मैना देवी भी गंभीर रूप से घायल हुई हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की सहायता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Comments

Back to Top