जलवायु परिवर्तन पर पोस्टर प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा, आदर्श सिंह प्रथम

लखीमपुर खीरी , 58

श्रीमती कलावती बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रेहुआ खीरी में वैश्विक स्तर पर जलवायु परिवर्तन विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न कक्षाओं के अनेक छात्र छात्राओं ने पोस्टर बनाकर जलवायु परिवर्तन विषय को प्रस्तुत किया जिसमें कक्षा 6 के मेधावी छात्र आदर्श सिंह ने प्रथम , व कक्षा 9 की छात्रा आकाशिनी ने द्वितीय व कक्षा 10 की छात्रा रजनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । विद्यालय के प्रधानाचार्य व इस प्रतियोगिता के संयोजक अध्यापक श्री कृष्ण कुमार ने मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया। प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए  प्रधानाचार्य जी ने बच्चों को वृक्षारोपण करने व अपने भौतिक संसाधनों की सुरक्षा करने के लिए प्रेरित किया उन्होंने बताया कि धरती माता का श्रृंगार पौधे लगाकर ही किया जा सकता है जिससे जलवायु के संकट से बचा जा सकता है इस अवसर पर विद्यालय में प्रधानाचार्य सहित समस्त अध्यापक गण व विद्यार्थी उपस्थित थे।

Related Articles

Comments

Back to Top