*अफवाह फैलाने वाले पर केस दर्ज, 33 आरोपी पहले ही गिरफ्तार*
लखीमपुर खीरी Apr 19, 2026 at 05:47 PM , 23लखीमपुर खीरी के मैलानी थाना क्षेत्र के बांकेगंज में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के दौरान बिना अनुमति प्रतिमा स्थापित करने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान आपसी झगड़े में एक महिला से मारपीट हुई, जिसे पुलिस ने मौके पर बचाया और स्थिति को नियंत्रित किया। घटना में 33 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
इसी मामले में Rahul Soni नामक फेसबुक यूजर ने पुलिस लाठीचार्ज में महिला की मौत और एक व्यक्ति की कस्टडी में मौत का भ्रामक दावा किया, जो जांच में पूरी तरह झूठा पाया गया।
???? पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 353(2), 196, 299 और IT एक्ट की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
???? खीरी पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बिना पुष्टि के कोई भी खबर शेयर न करें, अफवाह फैलाने पर सख्त कार्रवाई होगी।































Comments