महिलाओं को उनका आरक्षण मिलने तक भाजपा करेगी संघर्ष - अजय मिश्रा टेनी
लखीमपुर खीरी Apr 19, 2026 at 05:43 PM , 20लखीमपुर खीरी। संसद के विशेष सत्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अंतर्गत महिला आरक्षण बिल दो तिहाई बहुमत के अभाव में पास नहीं हो सका यह केवल कांग्रेस सपा डीएमके टीएमसी विपक्षी दलों की स्त्री विरोधी नीति के चलती वोटिंग में गिर गया उक्त विचार पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा व्यक्त किये वे आज भाजपा कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थेउन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन को 5 वोट बढ़कर 298 मत मिले जबकि विपक्ष को 230 मत मिले लेकिन संख्या बल का दो तिहाई ना हो पाने के कारण बिल पास नहीं हो सका उन्होंने कहा कांग्रेस की नीति , लटकाने भटकाने की रही है कांग्रेस ने झूठा प्रचार कर इस बिल को गिराने का महा पाप किया है महिलाएं इसका जवाब देगी कांग्रेस और विपक्ष केवल इसलिए इस बिल का विरोध कर रहा था की महिलाएं लोकतंत्र में आगे बढ़कर अपनी भागीदारी न निभा पाए तथा भारतीय लोकतंत्र मजबूत ना हो सके जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं को इसका लाभ मिले इसके लिए 16 अप्रैल से तीन दिनों का विशेष विशेष संसद सत्र को बुलाकर बिल पास करने के लिए पूरा प्रयास किया क्योंकि 2023 में प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में संसद में महिलाओं को 33% आरक्षण बिल पास हो चुका है लेकिन उसमें एक विशेष प्रावधान है कि आरक्षण के लिए संसद सदस्यों की संख्या बढ़ानी होगी इसी के तहत संसद में तीन बिल प्रस्तुत किए जाने थे लेकिन विपक्ष की एवं स्त्री विरोधी नीति के चलते नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल बहुमत से पास नहीं हो सका इसका अर्थ होगा कि अब इसे 2034 से पहले लागू नहीं किया जा सकता धारा 368 के तहत जनगणना के आधार पर अथवा भौगोलिक आधार पर लोकसभा सीटे बढ़ाने का प्रावधान है जबकि वर्ष 2001 में जनसंख्या की दृष्टि से परिसीमन 25 वर्षों के लिए आगेअर्थात 2026 तक के लिए बढ़ा दिया गया था इसी के तहत संसद में यह बिल लाया गया प्रधानमंत्री सहित भाजपा का मानना है की नारी शक्ति की भागीदारी के बिना भारत को विकसित राष्ट्र नहीं बनाया जा सकता 2034 से पहले महिला आरक्षण बिल seनारी शक्ति को उसका अधिकार मिल जाता अर्थात वर्ष 2029 में इसका लाभ मिल सके इसके लिए विशेष सत्र का आवाहन किया गया संविधान संशोधन दो तिहाई बहुमत अर्थात 528 सदस्यों के हिसाब से पास पास होना था जबकि एनडीए को 298 मत मिला विपक्ष को 230 इसमें भी भाजपा को पांच मत अधिक मिले फिर भी यह बिल पास ना हो सका कांग्रेस सपा विपक्ष नई कोस क अधिकार न मिली इसलिए बड़ा खुश है जबकि महिलाओं समेत जनता ने संसद की कार्रवाई में देखा है कि इसको गिरने का कार्य केवल विपक्ष ने किया है और भाजपा इसे जनता के बीच ले जाएगी तथा जब तक महिलाओं को उनका आरक्षण मिल जाए तब तक भाजपा संघर्ष करती रहेगी जब तक महिलाओं को उनका हक नहीं मिल जाता एक पत्रकार के सवाल के जवाब में पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा की बंगाल में भाजपा की सरकार भारी बहुमत से बनने जा रही है जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने महिला सशक्तिकरण के लिए बिल का पास ना होना बड़ा आघात बताते हुए कहा कि विपक्ष केवल इसलिए लगा रहता है कि कहीं इसका लाभ लाभ प्रधानमंत्री श्री मोदी जी को ना मिल जाए जबकि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने संसद में खड़े होकर कहा था की अपील पास होने पर बाकायदा विज्ञापन के जरिए विपक्ष को भी इसका लाभ मिलेगा ऐसा वचन दिया था लेकिन अपनी महिला विरोधी नीति के चलते विपक्ष इसको पास नहीं होने देना चाहता था और वह इसमें सफल रहा महिलाओं में इसको लेकर अब बड़ा असंतोष पनप रहा है और वह इसका जवाब उचित समय पर देगी पत्रकार वार्ता में महामंत्री राजेश सिंह मनोज वर्मा रामजी मौर्य संजय मिश्रा ब्लाक प्रमुख दिव्या सिंह पवन गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी रमेश चंद्र मिश्र शरद मिश्र अभिजात मिश्र संगीता पुरी संतोष कुमारी महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजू लता श्रीवास्तव राजीव मिश्रा अंकित अवस्थी हर्ष गुप्ता कोषाध्यक्ष संदीप निगम सुमित मोदी , अंबरीश सिंह मौजूद रहे।































Comments