मेधावियों ने लगाई कामयाबी की ऊंची उड़ान, एब्लान पब्लिक स्कूल के बच्चों ने स्कूल का किया नाम रोशन

लखीमपुर खीरी , 68

निघासन। सीबीएसई हाईस्कूल की परीक्षा के परिणाम बुधवार को घोषित हो गये थे। एब्लान पब्लिक स्कूल निंघासन खीरी के मौलिक तिवारी ने 96.00 प्रतिशत अंक मिले।परिणाम घोषित हुए तो मेधावियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। घर-घर में जश्न का माहौल देखने को मिला। छात्र-छात्राएं मोबाइल, लैपटॉप और साइबर कैफे के जरिये अपने परिणाम देखने में जुट गए। कई स्कूलों में भी विद्यार्थियों को फोन कर बुला लिया गया था। स्कूलों में ही बच्चों ने परिणाम देखें। शिक्षकों ने बच्चों को माला पहनाकर उन्हें बधाई दी।

कस्बा निंघासन के एब्लान स्कूल के समर्थ मौलिक तिवारी ने 96.0प्रतिशत अंक प्राप्त कर निंघासन क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन किया। वहीं अच्छमन दिक्षित,अदविक मौर्या,देवेंश चतुर्वेदी, अराध्या दीक्षित , शौर्य पांडेय , अनामिका यादव, आदि छात्रों ने अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

 एब्लान पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने 86/ प्रतिशत से लेकर 96/तक अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

कड़ी मेहनत, अनुशासन और बड़े सपनों का संगम जब एक साथ होता है, तब सफलता खुद रास्ता बना लेती है। हाईस्कूल परीक्षा में शानदार अंक हासिल करने वाले जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं ने न केवल अपने परिवार का नाम रोशन किया, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा की मिसाल पेश की है।

Related Articles

Comments

Back to Top