लखनऊ अग्निकांड: सपा का बड़ा राहत अभियान, रेहान खान बने सैकड़ों पीड़ित परिवारों का सहारा
लखीमपुर खीरी Apr 18, 2026 at 07:15 PM , 89लखीमपुर खीरी । लखनऊ राजधानी में हुए भीषण अग्निकांड के बाद जहां कई परिवारों का आशियाना जलकर राख हो गया, वहीं इस संकट की घड़ी में समाजवादी पार्टी ने आगे बढ़कर मानवीय संवेदनाओं की मिसाल पेश की। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश और प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के मार्गदर्शन में प्रदेश सचिव एवं पलिया (लखीमपुर खीरी) निवासी रेहान खान ने राहत अभियान चलाकर सैकड़ों प्रभावित परिवारों तक मदद पहुंचाई अग्निकांड से प्रभावित इलाके में पहुंचे रेहान खान ने पीड़ितों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और तत्काल राहत उपलब्ध कराई। इस दौरान 700 जरूरतमंद परिवारों को राशन किट वितरित की गईं, जिनमें दाल, चावल, आटा, नमक, तेल और चीनी जैसी आवश्यक सामग्री शामिल रही। इसके साथ ही महिलाओं के सम्मान और जरूरत को ध्यान में रखते हुए 700 साड़ियां और 700 सलवार सूट भी बांटे गए। आग की इस त्रासदी से जूझ रहे लोगों के लिए यह राहत किसी संजीवनी से कम नहीं रही। कई पीड़ितों ने भावुक होकर बताया कि जब सब कुछ खत्म हो गया था, तब इस मदद ने उन्हें दोबारा खड़े होने का हौसला दिया। पीड़ितों ने जताया आभार राहत सामग्री पाकर पीड़ित परिवारों ने समाजवादी पार्टी और रेहान खान के प्रति आभार व्यक्त किया। लोगों ने कहा कि इस कठिन समय में जो साथ खड़ा होता है, वही सच्चा सहारा होता है।
इस मौके पर रेहान खान ने कहा, माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी और प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल जी का स्पष्ट निर्देश है कि पार्टी का हर कार्यकर्ता पीड़ितों की हर संभव मदद करे। हमने जो सहयोग दिया है, वह एक शुरुआत है। जब तक सभी प्रभावित परिवार पूरी तरह संभल नहीं जाते, तब तक यह राहत अभियान लगातार जारी रहेगा।” उन्होंने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से गरीबों, मजदूरों और जरूरतमंदों के साथ खड़ी रही है और आगे भी हर संकट में उनका साथ निभाएगी।































Comments