लूट की घटना निकली फर्जी
लखीमपुर खीरी Apr 18, 2026 at 06:42 PM , 66(मनोज मिश्र)
धौरहरा खीरी। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह लगभग 9 बजें के लगभग बाइक व पांच हजार रुपए की लूट होने की घटना सोशल मीडिया पर वायरल होने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।सूचना पर पहुंची डायल 112 इंस्पेक्टर धौरहरा ने जांच पड़ताल करते हुए घटना को पूरी तरह फर्जी पाया।
जानकारी के मुताबिक भारतीय स्टेट बैंक शाखा धौरहरा में क्रेडिट कार्ड बनाने का कार्य कुनाल गुप्ता पुत्र भगवान गुप्ता निवासी पलिया हाल पता लखीमपुर शहर शनिवार सुबह अपनी बाइक पर सवार होकर शाखा धौरहरा जा रहा था कि धौरहरा-रेहुआ मार्ग पर घुरघुट्टा मोड़ के पास लगभग 9 बजें दो बाईकों पर सवार होकर चार लोगों द्वारा बाइक व 5000 नकद लूटने की सूचना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल होने से मौके पर पहुंची डायल 112 व कोतवाली पुलिस को कुनाल ने गुमराह करने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा आवश्यक जांच पड़ताल के बाद पीड़ित की जेब से फाइनेंस कंपनी द्वारा दी गई रसीद व 3200 रुपए व मोबाइल फोन बरामद होने से पूरी घटना का राजफाश हो पाया।
प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र सोनकर ने बताया कि लूट होने की घटना पूरी तरह फर्जी निकली।बाइक को फाइनेंसर ले गए हैं। सूचना कर्ता की जेब से रसीद व रुपए बरामद हुए।































Comments