एडीएम ने क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण, कम खरीद पर जताई नाराजगी
लखीमपुर खीरी Apr 17, 2026 at 06:05 PM , 67(सुनील शर्मा)
*लखीमपुर खीरी।* एडीएम नरेंद्र कुमार सिंह ने मंगलवार को राजापुर मंडी स्थित पीसीएफ, पीसीयू और यूपीएसएस संस्था के सभी गेहूं क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्रय केंद्रों पर गेहूं की कम खरीद देखकर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की।
एडीएम ने सभी केंद्र प्रभारियों और जिला प्रबंधक को कड़ी चेतावनी देते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि क्रय केंद्र पर आने वाले प्रत्येक किसान के गेहूं की अनिवार्य रूप से तौल की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में क्रय केंद्र से किसान को वापस न किया जाए।
नरेंद्र कुमार सिंह ने सख्त लहजे में कहा कि यदि कोई भी क्रय केंद्र से किसान को वापस किया गया तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को खरीद लक्ष्य पूरा करने और किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश भी दिए।































Comments