टी०पी०आर०एस० एजूकेशनल इंस्टीट्यूट का 100% रिजल्ट अंगद गुप्ता ने 95.2% के साथ किया टॉप

लखीमपुर खीरी , 26

आर्यन त्यागी द्वितीय  हूर जोहरा तृतीय स्थान पर  विद्यालय में खुशी का माहौल


मोहम्मदी खीरी। स्थित टी०पी०आर०एस० एजूकेशनल इंस्टीट्यूट का सी०बी०एस०ई० कक्षा 10 (सत्र 2025-26) का परीक्षा परिणाम अत्यंत उत्कृष्ट रहा। विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे विद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है।
छात्र अंगद गुप्ता ने 95.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान अर्जित किया। छात्र आर्यन त्यागी ने 93.8% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि छात्रा हूर जोहरा ने 92% अंक के साथ तृतीय स्थान हासिल किया।
इसके अतिरिक्त छात्रा हंसिका रस्तोगी ने 91.2% तथा छात्र उज्ज्वल ने 91% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के प्रबंधक आनन्द कुमार गुप्ता (एडवोकेट) एवं प्रधानाचार्या श्रीमती ज्योति श्रीवास्तव ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
टी०पी०आर०एस० एजूकेशनल इंस्टीट्यूट के कक्षा 10 के मेधावी छात्र-छात्राएँ एवं विद्यालय प्रबंधन।

प्रथम स्थान: अंगद गुप्ता – 95.2%
द्वितीय स्थान: आर्यन त्यागी – 93.8%
तृतीय स्थान: हूर जोहरा – 92%

Related Articles

Comments

Back to Top