शासन का कल्याण भी तभी, जब वह जनता का कल्याण करे:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखीमपुर खीरी , 40

मियांपुर गांव का नाम अब रविंद्रनगर

 

 

(सुनहरा/हरिशंकर मिश्र)

 

 

लखीमपुर-खीरी।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को भारत-नेपाल सीमा पर स्थित पलियाकलां के चंदनचौकी पहुंचे। यहां उन्होंने न केवल विकास की बयार बहाई, बल्कि दशकों से अपने हक का इंतजार कर रहे थारू जनजाति के परिवारों को जमीन का पूर्ण स्वामित्व (मालिकाना हक) सौंपा। सीएम योगी ने पलिया तहसील के 34 गांवों के 4356 थारू परिवारों को 538 हेक्टेयर जमीन के स्वामित्व संबंधी अधिकार पत्र दिए। 1976 से ये परिवार सिर्फ जमीन का उपयोग कर रहे थे, अब वे इसके मालिक बन गए हैं। इसके अलावा विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं। जनता को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने श्लोक सुनाया। कहा कि प्रजा सुखे सुखं राज्ञः प्रजानां च हिते हितम्... यानि सच्चा शासन वही है, जहां प्रजा सुखी रहे। राज्य की जनता का कल्याण हो। शासन की खुशी का आधार उसकी जनता की खुशी है। यह कार्य तभी होता है जब शासन सत्ता में संवेदना होती है। बिना भेदभाव के काम हो। आज जो काम हो रहा है ये उसी संवेदना का काम है।मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों में संवेदनाओं का अभाव था। अपने परिवारवाद से ऊपर उठ पाते तो इन थारू परिवारों के बारे में सोच पाते, लेकिन जिनको समाज को बांटने से फुसरत न हो, सदैव बांटने का काम किया हो। जिन्होंने आपके संसाधन और हकों पर डकैती डालने का काम किया होगा। उनसे यह उम्मीद करना है कि वे आपको आपका अधिकार दिलाएंगे, कभी नहीं दिलाते।मुख्यमंत्री ने कहा कि आपकी पहचान को खत्म करने पर उतारू थे। याद करिए आपको अधिकार तो नहीं मिल पाया, आपके नौजवानों के सामने पहचान का संकट जरूर खड़ा कर दिया था। कहीं माफिया का संकट तो कहीं गुंडों का संकट, कहीं कर्फ्यू का संकट, लेकिन जिस जमीन पर आपने सपने बोए थे। आज उस सपने को डबल इंजन की सरकार ने आकार दिया है। आपको जमीन का भौमिक अधिकार दिया है। आज वर्षों का इंतजार खत्म हुआ है। जनपद खीरी दौरे के दौरान एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए जिले के मियांपुर गांव का नाम बदलकर 'रविंद्रनगर' करने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि गुरुदेव के सम्मान में अब इस गांव को नए नाम से जाना जाएगा। उन्होंने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहचान छिपाने के लिए इस गांव का नाम मियांपुर रखा गया था, जबकि वहां एक भी 'मियां' नहीं रहता था।

असम चुनाव 2026

सारे अपडेट्स वनइंडिया पर

सीएम योगी ने जिले के विकास के लिए 213 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। चंदन चौकी में आयोजित कार्यक्रम में थारू समाज के 4356 परिवारों और पूर्वी उत्तर प्रदेश से आए 2350 परिवारों को कुल हजारों हेक्टेयर जमीन के भौमिक अधिकार पत्र सौंपे गए।

 

*गोला गोकर्णनाथ कॉरिडोर*

 

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि गोला गोकर्णनाथ में भगवान महादेव का भव्य कॉरिडोर बनाया जाएगा, जिससे यह एक बड़े तीर्थ स्थल के रूप में उभरेगा। सपा सरकार के दौरान थारू जनजाति के लोगों पर दर्ज किए गए मुकदमों को वापस लेने का आश्वासन भी मुख्यमंत्री ने दिया।

Related Articles

Comments

Back to Top