भाजपा सरकार की नीतियों युवा शक्ति आक्रोशित : अखिलेश
हेडलाइंस Jan 13, 2021 at 09:27 PM , 649लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि प्रदेश में युवा शक्ति भाजपा सरकार की नीतियों से काफी आक्रोशित है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने आज ट्वीट कर लिखा कि, युवा घेरा कार्यक्रम की अपार सफलता ने दिखा दिया है कि प्रदेश में युवा शक्ति भाजपा सरकार की नीतियों से कितनी आक्रोशित है। प्रदेश का युवा सत्ता के बदलाव के लिए एकजुट हो चुका है।
ज्ञात हो कि समाजवादी पार्टी ने कल भारतीय जनता पार्टी सरकार की नीतियों के खिलाफ राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के सभी जिलों में समाजवादी युवा घेरा कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें युवाओं के लिए घटते रोजगार के अवसर, बढ़ती बेरोजगारी, महंगी शिक्षा, छात्र संघों के चुनावों पर रोक, ऑनलाइन शिक्षा की दिक्कतें, छात्रों पर फर्जी आपराधिक मुकदमों के साथ बदहाल कानून व्यवस्था पर चिंता जताई है।




























Comments