सरकार को चेतावनी.उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक की बैठक आहूत

हेडलाइंस , 731

लखनऊ। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ क्षेत्र इकाई सरोजिनी नगर के समस्त पदाधिकारियों एवं शिक्षकों   की आज दिनांक  27 जुलाई 2023 को प्राथमिक विद्यालय बन्थरा के प्रांगण में 2 बजे से बैठक आहूत की गई। बैठक में सैकड़ों शिक्षकों  ने प्रतिभाग किया और निर्णय लिया गया कि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के मांग पत्र के क्रम में जो भी दिशा निर्देश प्रदेश द्वारा दिए जाएगें उनका अक्षरशः पालन किया जाएगा‌। बैठक में  100% शिक्षकों को प्रोन्नत वेतनमान, राजकीय कर्मचारियों के समान कैशलेस चिकित्सा, पुरानी पेंशन बहाली 30 दिन की ईएल, दूसरे शनिवार को अवकाश सहित 18 सूत्रीय मांग पत्र पर निर्णय लेकर सरकार लागू करें अन्यथा की स्थिति में शिक्षक संगठन धरना प्रदर्शन के लिए विवश होंगे। बैठक में प्रांतीय मंत्री वंदना सक्सेना, जिला अध्यक्ष सुधांशु मोहन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश कुशवाहा, मंत्री धीरेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष जगत नारायण, उपाध्यक्ष कुंदन कुमार प्रदीप पांडे शैलेंद्र सिंह, सत्यपाल, संगठन मंत्री नीलम मिश्रा, संगीता सिंह, प्रेमलता सहित समस्त पदाधिकारी  सैकड़ों की संख्या में शिक्षक उपस्थित हुए ।

Related Articles

Comments

Back to Top