*27 जुलाई को लखनऊ पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अर्न्तगत कालीचरण डिग्री कालेज चौक लखनऊ परिसर में एक रोजगार मेले का आयोजन*
अन्य खबरे Jul 25, 2023 at 05:36 PM , 262*मेले में लगभग 10 कम्पनियॉ विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन करेंगी*
लखनऊ 25 जुलाई 2023(सूचना विभाग), सहायक निदेशक(सेवा0) लखनऊ मण्डल लखनऊ ने अवगत कराना कि *युवाओं/युवतियों को रोजगार/स्वरोेजगार से जोड़कर “आत्म निर्भर भारत” अभियान को सफल बनाना तथा “हर हाथ को काम” सरकार की प्राथमिकताओं में है। सरकार के संकल्प पत्र में युवाओं को रोजगार पर विशेष बल दिया गया है। आगामी वित्तीय वर्ष- 2023-24 में उत्तर प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा में रोजगार मेला सम्पन्न कराने हेतु निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन उ0प्र0, लखनऊ के द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में लखनऊ पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अर्न्तगत कालीचरण डिग्री कालेज, चौक, लखनऊ परिसर में 27 जुलाई 2023 को प्रातः 10ः00 बजे से एक रोजगार मेले का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। मेले में लगभग 10 कम्पनियॉ विभिन्न पदो के लिए अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। *जिसमें टाटा मोटर्स लि0लखनऊ भी प्रतिभाग कर रही है। इस कम्पनी मे अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल तथा आयु सीमा 16 से 18 वर्ष अनिवार्य* है। उन्होंने बताया कि मेले में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थियों को सेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर पंजीकृत होकर ऑनलाईन आवेदन करना अनिवार्य है तथा अपने बायोडाटा की प्रति के साथ अभ्यर्थी सीधे प्रतिभाग कर सकेगें। इस हेतु किसी प्रकार का मार्ग व्यय देय नही होगा। यह मेला पूर्णतया निःशुल्क है। अभ्यर्थियों को किसी भी स्तर पर कोई शुल्क नहीं देना है।



























Comments