*जिला पंचायत बोर्ड की बैठक सम्पन्न-*
अन्य खबरे Jul 19, 2023 at 06:50 PM , 263*जिला पंचायत द्वारा निर्मित सड़को के किनारे वृहद वृक्षारोपण किया जाये-*
*लखनऊ ।अध्यक्ष जिला पंचायत लखनऊ श्रीमती आरती रावत की अध्यक्षता में जिला पंचायत लखनऊ बोर्ड की बैठक जिला पंचायत सभागार में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर सदस्य विधान परिषद श्री रामचन्द्र प्रधान, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रणव पाण्डेय, सहित कृषि, शिक्षा, सिंचाई, नलकूप, नहर, जलनिगम, स्वास्थ्य सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में सर्वप्रथम 15 मार्च 2023 को सम्पन्न बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की गई। याचिका समिति/आश्वासन समिति/विधानसभा प्रश्न संदर्भ/मा0 मुख्यमंत्री संदर्भ/आई0जी0आर0एस0 एवं अन्य माध्यमों से शासन से प्राप्त प्रस्तावों पर विचार, वन, कृषि, शिक्षा, सिंचाई, टयूबेल, नहर, जलनिगम, स्वास्थ्य, विद्युत, पशुपालन आदि विभागों की कार्ययोजना पर विचार किया गया। इसके साथ ही जनपद को प्रदूषण मुक्त बनाने एवं पर्यावरण संतुलन हेतु वृहद वृक्षारोपण कराये जाने पर विचार विमर्श किया गया।
बैठक में मा0 सदस्य द्वारा कोविड काल में वसूली गई फीस 15 प्रतिशत को वापस न किये जाने की शिकायत पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि 15 प्रतिशत फीस वापस न किये जाने पर सम्बन्धित विद्यालय/संस्था के विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी। लघु सिंचाई की समीक्षा के दौरान सदस्यो के द्वारा बताया गया कि विभिन्न स्थानों पर पुलिया टूटी हुई है। सम्बन्धित विभाग द्वारा बताया गया है कि इसकी परियोजना बना जा रही है। जिससे शीघ्र ही उनकी मरम्मत करायी जायेगी। बैठक में सदस्यो के द्वारा हर घर नल योजना के सम्बन्ध में सड़क खोदे जाने की शिकायत पर अध्यक्ष द्वारा सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि सड़क खोदने से पहले जिला पंचायत से एन0ओ0सी0 ले एंव कितने दिन मे कार्य पूरा होगा उसकी भी जानकारी प्राप्त कराये।
शालीमार कम्पनी द्वारा चार गांवो की सड़क खोद कर अतिक्रमण किये जाने के सम्बन्ध में अध्यक्ष ने निर्देश दिये कि सम्बन्धित के विरुद्ध एफ0आई0आर0 दर्ज कराये, यदि एफ0आई0आर0 पूर्व में दर्ज करायी गई है तो उसकी प्रति उपलब्ध कराये। कसमण्डीकलां में विद्यालय निर्माण में विलम्ब होने के सम्बन्ध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बताया है कि धनराशि स्वीकृत हो गई है। समस्त कार्यवाही करते हुए शीघ्र ही कार्य प्रारम्भ कर दिया जायेगा।
बैठक में अध्यक्ष महोदय द्वारा जानकारी चाही गई कि जिन विद्यालयोें कि मान्यता प्रदान की गई है, उनके नक्शे पास हुए है कि नहीं। सम्बन्धित विभाग के अधिकारी द्वारा बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों का नक्शा पास किये जाने का प्राविधान है। बैठक में प्रस्ताव रखा गया कि जो भी सड़क जिला पंचायत द्वारा बनाई जाये, उसके दोनों ओर ट्री गार्ड सहित वृक्ष लगाये जाने का प्रस्ताव पास किया गया। इसके साथ में उद्यान विभाग द्वारा प्रत्येक जिला पंचायत सदस्य को 100-100 फल दार वृक्ष उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। बैठक के उपरान्त परिसर में वृक्षारोपण जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सदस्य विधान परिषद द्वारा किया गया।



























Comments