*मुख्य सचिव ने श्री अरविंद कुमार को उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई*
जनपत की खबर Jul 17, 2023 at 03:25 PM , 266*दिनांक: 17 जुलाई, 2023*
*लखनऊ:* मुख्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्र ने मुख्य सचिव सभागार में श्री अरविंद कुमार को उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई।
अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने श्री अरविंद कुमार को बधाई देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश का हर गांव और नगर क्षेत्र बिजली से रोशन हुआ है। बिजली क्षेत्र में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने के लिए ऊर्जा के क्षेत्र में व्यापक सुधार की जरुरत है।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव ऊर्जा श्री महेश कुमार गुप्ता, चेयरमैन यूपीपीसीएल श्री एम0 देवराज, एमडी यूपीपीसीएल श्री पंकज कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।
---------































Comments