एनडीए में शामिल हुई सुभासपा, अमित शाह ने ट्वीट कर दी जानकारी

जनपत की खबर , 253

लखनऊ। आगामी लोकसभा चुनावों से पहले उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर के नेतृत्व वाली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) रविवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल हो गई। राजभर के राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने के बाद यह घोषणा की गई।

शाह ने एक ट्वीट में कहा, “ओम प्रकाश राजभर से दिल्ली में भेंट हुई। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से जुड़ने का निर्णय लिया है। मैं राजग परिवार में उनका स्वागत करता हूं।” गृह मंत्री ने कहा कि राजभर के आने से उत्तर प्रदेश में राजग मजबूत होगी और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गठबंधन द्वारा गरीबों व वंचितों के कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों को और बल मिलेगा।

Related Articles

Comments

Back to Top