*केन्द्रीय संचार ब्यूरो, लखनऊ द्वारा केंद्रीय विद्यालय में लगाई गई चित्र प्रदर्शनी का हुआ समापन*
परिवेश Jun 22, 2023 at 06:30 PM , 1018*चित्र प्रदर्शनी देखने वालों की लगी रही भीड़*
*केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर सुखी जीवन जी सकते है -मनोज कुमार वर्मा*
*सभी को सरकार की योजनाओं की जानकारी लेकर आमजन को भी जानकारी देने की आवश्यकता है-डॉ चंद्रभूषण वर्मा*
लखनऊ /22 जून। केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा केंद्रीय विद्यालय, गोमतीनगर में केंद्र सरकार के 9 साल की उपलब्धियों पर आधारित दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का आज समापन हो गया। जिसमे देखने वालों की भीड़ लगी रही।
आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डॉ चंद्रभूषण वर्मा,प्रधानाचार्य, केंद्रीय विद्यालय, लखनऊ ने विद्यार्थियों को भारत सरकार की योजनाओं की जानकारी रखने और आमजन को भी जानकारी देने के लिए प्रेरित किया ।
इस अवसर पर श्री मनोज कुमार वर्मा, निदेशक ने उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के चित्र प्रदर्शनी का आयोजन पूरे प्रदेश में किया जा रहा है। सरकार के 9 साल की उपलब्धियों पर आधारित सभी योजनाओं को चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को जागरूक किया जा रहा है। केंद्रीय विद्यालय, गोमती नगर में भी चित्र प्रदर्शनी में देखने के लिए लोगों का भीड़ लगी रही।
इस अवसर पर दीपचंद, शारीरिक शिक्षा टीचर ने भी उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए योग की महत्ता पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर केन्द्रीय संचार ब्यूरो, लखनऊ के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने चित्र प्रदर्शनी कार्यक्रम आयोजन के बारे में प्रकाश डालते हुए कहा की 21 जून 2023 से केंद्रीय विद्यालय, गोमती नगर में विभाग की तरफ से चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। चित्र प्रदर्शनी 22 जून तक आमजन के लिए निःशुल्क देखने के लिए खुली रही।
कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय संचार ब्यूरो, लखनऊ द्वारा योग पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, कराई गयी जिसमे विजयी प्रतिभागियों को केन्द्रीय संचार ब्यूरो की ओर से मुख्य अतिथि के हाथों पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर लक्ष्मण शर्मा, जितेंद्र पाल, रविंद्र शुक्ला, राम कुमार, सहित सभी शिक्षक व सैकड़ों विद्यर्थियों की सहभागिता रही।































Comments