हरिद्वार में सर्वपितृ अमावस्या पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, हर की पौड़ी पर गंगा स्नान
अन्य खबरे Oct 10, 2026 at 02:46 PM , 16हरिद्वार, 10 अक्टूबर। सर्वपितृ अमावस्या के पावन अवसर पर शनिवार को धर्मनगरी हरिद्वार के हर की पौड़ी घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाई और विधि-विधान से धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए।
सर्वपितृ अमावस्या पर पितरों के तर्पण और श्राद्ध का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने अपने पूर्वजों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनकी आत्मा की शांति और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के साथ पितरों के निमित्त तर्पण और श्राद्ध कर्म किए।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सर्वपितृ अमावस्या पर उन सभी पितरों का श्राद्ध किया जा सकता है, जिनकी श्राद्ध तिथि ज्ञात नहीं होती या जिनका श्राद्ध किसी कारणवश निर्धारित तिथि पर नहीं हो पाता। हर की पौड़ी पर श्रद्धा, भक्ति और आस्था का वातावरण दिखाई दिया।






_page-0001.jpg)




















Comments