*मुख्यमंत्री जी ने जनपद शाहजहांपुर में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया*

जनपत की खबर , 339

लखनऊ।


*मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की*

*दुर्घटना में घायलों का समुचित उपचार कराया जाए*

*घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की*

*लखनऊ: 23 जून, 2023*

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद शाहजहांपुर में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री जी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

Related Articles

Comments

Back to Top