राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में ऑनलाइन किया जाएगा स्थानांतरण

जनपत की खबर , 324

इच्छुक शिक्षकगण वेबसाइट upsecgtt.upsdc.gov.in  पर करें आवेदन

25 जून सायं 04  बजे तक स्वीकार किए जाएंगे आवेदन

लखनऊ: दिनांक: 22 जून, 2023

माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेन्द्र देव ने बताया है कि राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, उप  प्रधानाचार्य, प्रवक्ता, सहायक अध्यापक (पुरुष/महिला) के स्थानान्तरण सत्र 2023-24 में एनआईसी द्वारा विकसित वेबसाइट upsecgtt.upsdc.gov.in  के माध्यम से ऑनलाइन पारदर्शी प्रक्रिया द्वारा स्थानान्तरण का निर्णय लिया गया है। स्थानान्तरण हेतु ऑनलाइन आवेदन 23 जून 2023 के अपराह्न से प्रारम्भ होकर 25 जून 2023 की सायं 04.00  बजे तक किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि आवेदकों को आवेदन करते समय स्वयं के मोबाइल नम्बर एवं ई-मेल आईडी का प्रयोग करना होगा। उक्त आवेदन पत्र ऑनलाइन ही सबमिट होगा। किसी अन्य माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा। उन्होंने बताया कि विस्तृत जानकारी हेतु वेबसाइट upsecgtt.upsdc.gov.in पर उपलब्ध दिशा निर्देशों का भी ध्यान पूर्वक अध्ययन अवश्य कर लें। शिक्षकों की पृच्छाओं के समाधान हेतु हेल्पलाइन मो.नं. 8317054632 पर कॉल या वाट्सएप्प तथा ई-मेल onlineteachertransfer2023@gmail.com  के माध्यम से भी सम्पर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Comments

Back to Top