विश्व योग दिवस के अवसर पर कुकरैल वन क्षेत्र में वन योग कार्यक्रम का हुआ आयोजन
जनपत की खबर Jun 21, 2023 at 07:44 PM , 358*लखनऊ । *विश्व योग दिवस के अवसर पर कुकरैल वन क्षेत्र में वन योग कार्यक्रम का आयोजन डी0एफ0ओ0, लखनऊ डा0 रवि कुमार सिंह के निर्देशन में किया गया, जिसमें लगभग 200 से अधिक युवाओं एवं बच्चों द्वारा भाग लिया गया। अवध वन प्रभाग, लखनऊ द्वारा वन योग की शुरूआत पिछले वर्ष 21 जून 2022 को विश्व योग दिवस के अवसर पर की गई थी। कुकरैल पिकनिक स्पॉट क्षेत्र में वन योग करते हुए एक वर्ष पूर्ण हो गया है। कुकरैल पिकनिक स्पॉट स्थित पार्क में वन योग कुकरैल रनर्स के माध्यम से कराया जा रहा है। इस वर्ष नमामि गंगे परियोजना के अन्तर्गत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सभी ने मिलकर प्रतिभाग किया।*
*इस कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय वन अधिकारी, कुकरैल श्री कृष्ण पाल सिंह व उप क्षेत्रीय वन अधिकारी, श्री अतिजित जोशी व श्री दिनेश कुमार वन रक्षक द्वारा किया गया।*































Comments