11 गोरखा राइफल रेजिमेंटल सेंटर, कैप्टन मनोज पांडेय, पीवीसी के पैतृक गांव रूधा में आउटरीच कार्यक्रम आयोजित करेगा।

जनपत की खबर , 295

लखनऊ, 20 जून 2023

परमवीर चक्र से अलंकृत कैप्टन मनोज पांडे की 48वीं जयंती के उपलक्ष्य में मुख्यालय मध्य यूपी सब एरिया (मुप्सा), लखनऊ के तत्वावधान में 11 गोरखा राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर और रिकॉर्ड्स द्वारा 25 जून 2023 को 1030 बजे से  कैप्टन मनोज पाण्डेय के सीतापुर स्थित पैतृक गांव  रूधा में एक आउटरीच प्रोग्राम एवं डीआईएवी पोर्टल पंजीकरण अभियान आयोजित किया जाएगा। 

प्रोजेक्ट संबंध के तहत रूधा गांव में सिधौली तहसील के भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों और विधवाओं की स्पर्श/पेंशन संबंधी शिकायतों के निवारण के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

 11 जीआरआरसी आयोजन के दौरान वीरों के नाम पर ग्राम पुस्तकालय को किताबें और अमृत तालाब  के लिए औषधीय पौधे भी दान करेगा।

इस आयोजन का उद्देश्य डीआईएवी पोर्टल पर उपस्थित लोगों का 100% पंजीकरण सुनिश्चित करना और उनकी स्पर्श/पेंशन संबंधी शिकायतों का निवारण करना है। उपस्थित लोगों को केंद्र / राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धता और इसका लाभ उठाने की प्रक्रिया के बारे में भी अपडेट किया जाएगा।

सिधौली तहसील के समस्त भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों, आश्रितों एवं पारिवारिक पेंशनधारियों से अनुरोध है कि इस कार्यक्रम में अवश्य पधारें और लाभान्वित हों।

Related Articles

Comments

Back to Top