जिलाधिकारी लखनऊ श्री सूर्य पाल गंगवार ने बताया भवनों का वेबसाइटwww.gdagkp.in इच्छुक व्यक्ति आनलाइन पंजीकरण करा सकते है।
अन्य खबरे Jun 14, 2023 at 04:16 PM , 197लखनऊ 14 जून 2023 , जिलाधिकारी लखनऊ श्री सूर्य पाल गंगवार ने बताया कि गोरखपुर विकास प्राधिकरण द्वारा प्रस्तावित खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना के अन्तर्गत ई0डब्लू0एस0, एल0आई0जी, मिनी एम०आई०जी०, एम०आई०जी० श्रेणी के लगभग 2000 फ्लैट एवं एल०आई०जी०, एम०आई०जी० एच०आई०जी० व सुपर एच०आई०जी० (क्लीनिक-आवासीय) श्रेणी के कुल 362 भूखण्ड तथा ग्रुप हाउसिंग के 06 भूखण्ड, मेडिसिटी व व्यवसायिक श्रेणी के अन्तर्गत हास्पिटल, पैरा मेडिकल कालेज, मेन/वोमेन हास्टल, नर्सिंग होम, डायग्नोस्टिक लैब, स्कूल, होटल, कम्यूनिटी सेन्टर, मल्टी प्लेक्स, बैंकेट हाल एवं विभिन्न आकार के शापिंग सेन्टर व शोरूम इत्यादि के भूखण्ड तथा राप्तीनगर विस्तार आवासीय योजना के अन्तर्गत न्यू रोहिणी एम०आई०जी० श्रेणी के कुल 560 फ्लैटों के आवंटन हेतु 26 मई 2023 से 25 जून 2023 तक आनलाइन पंजीकरण खोला गया है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण की वेबसाइटwww.gdagkp.in पद पर नियम व शर्ते व अन्य विवरण उपलब्ध है, जिस पर इच्छुक व्यक्ति आनलाइन पंजीकरण करा सकते है।



























Comments