सरकार व्यापारियों के कल्याण एवं उनकी प्रगति के लिए सदैव तत्पर एवं कृत संकल्पित - केशव प्रसाद मौर्य

अन्य खबरे , 283

लखनऊ:9जून 2023

उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य  शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार  प्रयागराज में आयोजित उ0प्र0 उद्योग व्यापार संगठन द्वारा आयोजित विशाल व्यापारी सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलत हुए। इस अवसर पर मा0 उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास के मूलमंत्र के साथ प्रदेश के समस्त जनपदों में विकास के कार्य करा रही है। केन्द्र सरकार के सहयोग व मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को देश का नम्बर वन राज्य बनाने के लिए कृतसंकल्पित होकर कार्य किया जा रहा है। प्रदेश को भारत में नम्बर वन राज्य बनाने में आप सभी व्यापारी बंधुओं का सहयोग अपेक्षित है। कहा कि  प्रदेश में आज व्यापार करना सुगम हुआ हैै, क्योंकि भयमुक्त समाज का वातावरण कायम हुआ है तथा प्रदेश में चुस्त-दूरूस्त कानून व्यवस्था का राज है।  व्यापारियों की कठिनाईयों का शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारण हो रहा है, पूरे प्रदेश में व्यापार का सुगम माहौल मिला है। उन्होंने कहा कि सरकार व्यापारियों के कल्याण एवं उनकी प्रगति के लिए सदैव तत्पर एवं कृतसंकल्पित है।
उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आज पूरे विश्व में भारत का मान एवं गौरव बढ़ा है। मा0 प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश आर्थिक शक्ति के रूप से समृद्ध हो रहा है, जिसमें प्रदेश के व्यापारियों की भी बड़ी भूमिका है।
इस अवसर पर  राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की मिसाल भारत के अन्य प्रदेश भी देते है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भयमुक्त समाज का वातावरण है। व्यापारी बिना डर के अपना व्यापार कर रहा है और आगे बढ़ रहा है।  

इस अवसर पर महापौर श्री उमेश चन्द्र (गणेश केसरवानी), जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ0 वी0के0 सिंह, विधायक शहर उत्तरी श्री हर्षवर्धन वाजपेयी,  विधायक फाफामऊ श्री गुरू प्रसाद मौर्य,  विधान परिषद सदस्य श्री सुरेन्द्र चौधरी, श्री के0पी0 सिंह ने भी अपने विचार रखें। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री दीपक पटेल, पूर्व महानगर अध्यक्ष श्री अवधेश चन्द्र गुप्ता, गंगापार अध्यक्ष श्री अश्वनी दुबे सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों के अलावा  भारी संख्या में व्यापारीगण  मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top