प्रवर्तन टीम द्वारा अभियान के तहत की गयी कार्रवाई में 53 ओवरलोड वाहनों का चालान एवं 34 किये गये बंद

अन्य खबरे , 276

लखनऊ: दिनांक: 09 जून, 2023


उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री के निर्देशों के अनुपालन में लखनऊ परिक्षेत्र में प्रवर्तन टीम ने ओवरलोड मालयानों के विरूद्ध प्रवर्तन की कार्रवाई अभियान चलाकर की। प्रवर्तन की इस कार्रवाई में 53 ओवरलोड मालयानों को आज चालान किया गया एवं 34 वाहनों को बंद किया गया।
उप परिवहन आयुक्त लखनऊ परिक्षेत्र ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लखनऊ संभाग में कुल 34 ओवरलोड मालयानों का चालान एवं 23 वाहनों को बंद किया गया। इसी प्रकार अयोध्या संभाग में 05 वाहनों का चालान एवं 02 वाहन बंद किये गये, देवीपाटन संभाग में 14 वाहनों का चालान एवं 09 वाहनों को बंद किया गया।

Related Articles

Comments

Back to Top