नवसृजित महिला पुलिस थाना बख्शी का तालाब के अनावासीय भवनों के निर्माण कराये जाने हेतु निर्देश

हेडलाइंस , 534

प्रदेश में सुदृढ़ कानून व्यवस्था के लिये संकल्पित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने पुलिस आधुनिकीकरण के तहत लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में नवसृजित महिला पुलिस थाना बख्शी का तालाब के अनावासीय 
भवनों के निर्माण कराये जाने हेतु निर्देश

कमिश्नरेट लखनऊ के अतिरिक्त जनपद बहराइच के थाना मूर्तिहा में हास्टल/बैरक एवं विवेचना कक्ष तथा जनपद अम्बेडकरनगर के थाना जैतपुर में हास्टल/बैरक एवं विवेचना कक्ष के निर्माण हेतु कुल 
923.41 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृति 

लखनऊ: 25 मई, 2023

प्रदेश में सुदृढ़ कानून व्यवस्था के लिये संकल्पित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने पुलिस आधुनिकीकरण के तहत लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में नवसृजित महिला पुलिस थाना बख्शी का तालाब के अनावासीय भवनों के निर्माण कराये जाने हेतु निर्देश दिये है। कमिश्नरेट लखनऊ के अतिरिक्त जनपद बहराइच के थाना मूर्तिहा में हास्टल/बैरक एवं विवेचना कक्ष तथा जनपद अम्बेडकरनगर के थाना जैतपुर में हास्टल/बैरक एवं विवेचना कक्ष के निर्माण हेतु कुल 923.41 लाख रूपये की धनराशि की स्वीकृति प्रदान कर दी है।


प्रमुख सचिव गृह श्री संजय प्रसाद ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस आधुनिकीकरण के तहत कमिश्नरेट लखनऊ मे नवसृजित महिला पुलिस थाना बख्शी का तालाब के अनावासीय भवनों के निर्माण कराये जाने हेतु 488.12 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार जनपद बहराइच के थाना मूर्तिहा में हास्टल/बैरक एवं विवेचना कक्ष के निर्माण हेतु 217.97 लाख रूपये की धनराशि की स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है।

प्रमुख सचिव गृह ने बताया कि पुलिस कर्मियों की सुविधा को वरीयता देते हुए मा0 मुख्यमंत्री जी ने जनपद अम्बेडकरनगर के थाना जैतपुर में हास्टल/बैरक एवं विवेचना कक्ष के निर्माण हेतु 217.32 लाख रूपये की धनराशि की स्वीकृति प्रदान की गयी है। 

श्री संजय प्रसाद ने यह भी बताया कि मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार स्वीकृत भवनों का निर्माण कार्य निर्धारित मानक एवं पूर्ण गुणवत्ता के साथ कराने के निर्देश दिये है। उन्होंने दिये गये निर्देशों में कहा है कि निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि के अन्दर पूर्ण कराया जाय ताकि यथाशीघ्र निर्माण कार्य पूूर्ण हो जाने के फलस्वरूप निर्मित भवनो का बेहतर उपयोग हो सके। उन्होंने कड़े निर्देश दिये है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता आदि की कमी पाये जाने पर संबंधित दोषी कर्मियों को बख्शा नही जायेगा।

Related Articles

Comments

Back to Top