अच्छा नहीं रहा अक्षय तृतीया के दिन सोने की खरीदारी

जनपत की खबर , 336

लखनऊ। राजधानी में अक्षय तृतीया का दिन सोने की खरीदारी को लेकर बहुत अच्छा नहीं रहा। गौरतलब है कि अक्षय तृतीया के दिन बहुत से लोग नया कार्य शुरू करते हैं, इसे शुभ माना जाता है। इस दिन सोने के आभूषणों को भी खरीदने की परंपरा है, लेकिन इस बार अक्षय तृतीया पर सोने की खरीदारी लोगों की जेब पर भारी पड़ी रही है। जिसके अलग- अलग कारण कारोबारी बता रहे हैं। दरअसल, अक्षय तृतीय के त्योहार पर लोग सोने के आभूषणों की खरीदारी को शुभ मानते हैं। इस वजह से आज के दिन राजधानी के अलग- अलग ज्वैलर्स के यहां सोने के आभूषणों की खरीदारी की विशेष व्यवस्था की गई थी। कुछ जगहों पर अभूषणों की खरीदारी करने वाले ग्राहकों को चांदी के सिक्कों को उपहार के तौर पर दिया गया है। ज्वैलर्स संदीप अग्रवाल ने बताया कि आज 18 कैरेट सोने का रेट 47 हजार रहा है। जो पिछले साल के मुकाबले ज्यादा। सोने का भाव अधिक होने के कारण हर साल की अपेक्षा इस बार अक्षय तृतीया पर बिक्री पहले की अपेक्षा कम हुई है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा कम बिक्री की एक वजह आज के दिन ईद का त्योहार होना भी हो सकता है। जिसकी वजह से बहुत से लोग व्यस्त रहे हों। ज्वैलर्स राजेश सोनी ने बताया कि इस बार सोने का भाव आसमान छू रहा है। 24 कैरेट सोने का भाव 60 हजार प्रति ग्राम के पार रहा है। इस कारण अक्षय तृतीया पर पिछली बार की अपेक्षा इस बार कम संख्या में लोगों ने खरीदारी की है।

Related Articles

Comments

Back to Top