उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती की दी शुभकामनाएं।
जनपत की खबर Apr 13, 2023 at 09:32 PM , 182लखनऊ: 13 अप्रैल 2023
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने देश व प्रदेशवासियों को भारत रत्न ,बाबा साहब, डा0 भीमराव आंबेडकर की जयंती पर देश व प्रदेश वासियों को अपनी शुभकामनाएं व बधाई दी हैं।अपने शुभकामना संदेश में श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा डा0 आंबेडकर का पूरा जीवन ही एक संदेश है। समाज के कमजोर वर्गों के शैक्षिक व सामाजिक उत्थान में बाबा साहब आंबेडकर का बहुत बड़ा योगदान रहा ।उनके आदर्श व उनका जीवन दर्शन आज भी प्रासंगिक है। हम सबको उनके जीवन दर्शन से न केवल प्रेरणा लेनी चाहिए ,बल्कि उसे आत्मसात भी करना चाहिए ।
श्री मौर्य ने कहा कि भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार सबका साथ- सबका विकास- सबका प्रयास और सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ बाबा साहब के सपनों को साकार करने की दिशा में कार्य कर रही है।































Comments