*ग्राम्य विकास विभाग की चल रही योजनाओं को समय से पूरा करने के लिए माहवार टारगेट निर्धारित किया जाए*
जनपत की खबर Apr 13, 2023 at 09:30 PM , 186*22 अप्रैल को "विश्व पृथ्वी दिवस" पर गांव में बने अमृत सरोवरों के फोटो व वीडियो बनाकर ट्वीट किये जाए*
*स्वयं सहायता समूहों के गठन के कार्यों में और अधिक तेजी लाई जाए*
*ग्राम्य विकास विभाग के उल्लेखनीय व उत्कृष्ट कार्यों की छोटी-छोटी वीडियो क्लिप बनाकर सोशल मीडिया पर डाला जाए*
*टी एच आर (टेक होम राशन) प्लान्टो के संचालन की प्रक्रिया और तेज की जाए*
*अमृत सरोवरो की चेक लिस्ट बनाकर उनका निरीक्षण किया जाए*
*अमृत सरोवरो के रखरखाव के लिए उचित कार्रवाई की जाए*
*ग्राम्य विकास विभाग के चल रहे काल सेंटरों को और अधिक सक्रिय किया जाए*
*ग्राम्य विकास विभाग के खाली पदों का समय से अधियाचन भेजा जाए *
- श्री केशव प्रसाद मौर्य
लखनऊ :13 अप्रैल 2023
*लक्ष्य निर्धारित कर, करें काम*
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं, कि ग्राम्य विकास विभाग द्वारा ग्रामीणों के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं को समय से पूरा करने के लिए माहवार टारगेट निर्धारित किया जाए और निर्धारित टारगेट को निर्धारित समय सीमा के अन्दर पूरा कराया जाए और उसी के अनुरूप बजट का भी व्यय किया जाना सुनिश्चित किया जाए। श्री केशव प्रसाद मौर्य आज विधान भवन में अपने कार्यालय में ग्राम्य विकास विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे।
*अमृत सरोवर बनें - सेल्फी प्वाइंट्स, और ग्रामीण पर्यटन केन्द्र*
उन्होंने कहा कि 22 अप्रैल को "विश्व पृथ्वी दिवस "है , उस दिन गांवों में बने अमृत सरोवरों की अच्छी-अच्छी फोटो की सेल्फी ले करके व उनकी वीडियो क्लिप बनाकर के ट्वीट किया जाए, जिसमें अमृत सरोवरों में जल की उपलब्धता, वहां बने खेल के मैदान, ओपेन जिम, वृक्षारोपण आदि के फोटो व वीडियो क्लिप ट्वीट किये जाए ।
*महिला सशक्तिकरण पर करें फोकस*
उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह के गठन के कार्यों में और अधिक तेजी लाई जाए। महिला सशक्तिकरण की आवश्यकता पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह के गठन में और अधिक तेजी लाई जाए, समूहों के क्रियाकलापों से महिला स्वावलंबन के रास्ते और सुगम होते हैं।
*सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का हो भरपूर उपयोग*
उन्होंने यह भी निर्देश दिए ग्राम्य विकास के उत्कृष्ट व उल्लेखनीय कार्यों की छोटी-छोटी वीडियो क्लिप क्लिप बनाकर सोशल मीडिया पर डाला जाए। उप मुख्यमंत्री ने कहा टी एच आर प्लांटों को संचालित करने की प्रक्रिया में और अधिक तेजी लाई जाए ।
*10हजार अमृत सरोवर पूर्ण, देश में यूपी प्रथम स्थान पर*
उन्होंने कहा कि चेक प्वाइंट बनाकर अमृत सरोवरो का नियमित रूप से निरीक्षण किया जाए ।बताया गया उत्तर प्रदेश में 10 हजार अमृत सरोवर पूर्ण कर दिए गए हैं और अमृत सरोवरो के निर्माण में उत्तर प्रदेश, देश में प्रथम स्थान पर है । डिप्टी सीएम ने निर्देश दिए कि अमृत सरोवरो के रखरखाव के लिए भी उचित कार्रवाई की जाए। उपमुख्यमंत्री ने निर्देश दिए ग्राम्य विकास विभाग में चल रहे कॉल सेंटर को और अधिक सक्रिय किया जाए,ताकि ग्रामीण लोगों को ग्राम्य विकास की योजनाओं का भरपूर लाभ मिल सके। उन्होंने ग्राम्य विकास विभाग में खाली पदों का अधियाचन समय से भेजने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास विभाग श्री हिमांशु कुमार , ग्राम्य विकास आयुक्त श्री जी एस प्रियदर्शी ,मिशन निदेशक राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन श्रीमती सी० इंदुमती ,विशेष सचिव ग्राम्य विकास विभाग, श्री राजेंद्र सिंह, विशेष सचिव ग्राम्य विकास श्री सुखलाल भारती ,विशेष सचिव ग्रामीण अभियंत्रण विभाग श्री बी एन सिंह ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के निदेशक श्री विजेंद्र कुमार, मुख्य अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग श्री वीरपाल राजपूत सहित ग्राम्य विकास विभाग के उच्चस्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।































Comments