हिंसक वन्य जीव देखे जाने व स्थानीय निवासी ने दी सूचना
जनपत की खबर Apr 03, 2023 at 02:01 PM , 334लखनऊः। प्रभागीय वनाधिकारी अवध वन प्रभाग, लखनऊ डा0 रवि कुमार सिंह ने बताया कि अवध वन प्रभाग, लखनऊ के लखनऊ रेंज अन्तर्गत काकोरी ब्लाक के नरौना ग्राम में एक हिंसक वन्य जीव देखे जाने व स्थानीय निवासी एक व्यक्ति के घायल होने की कल रात्रि को सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके क्रम में डी0एफ0ओ0, लखनऊ डा0 रवि कुमार सिंह द्वारा तत्काल क्षेत्रीय वन अधिकारी, लखनऊ एवं उप प्रभागीय वनाधिकारी, लखनऊ को टीम के साथ मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। उप प्रभागीय वनाधिकारी, लखनऊ श्री हरी लाल एवं क्षेत्रीय वन अधिकारी, लखनऊ श्री जय प्रकाश गुप्ता सहित वन कार्मिकों की टीम द्वारा हिंसक वन्य जीव देखे जाने वाले स्थल का मौका मुआयना किया गया, किन्तु अंधेरा होने के कारण स्पष्ट रूप से पगमार्क दिखाई नहीं पड़े। उक्त टीम द्वारा रात्रि गश्त की कार्यवाही की गयी व सुरक्षा की दृष्टिकोण से आम जनमानस को हिंसक वन्य जीव से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियां बरतने हेतु अनुरोध भी किया गया तथा उप प्रभागीय वनाधिकारी, लखनऊ व क्षेत्रीय वन अधिकारी, लखनऊ के मोबाईल नम्बर भी स्थानीय निवासियों को नोट कराया गया। टीम द्वारा घायल व्यक्ति से मुलाकात की गई व बातचीत की गई, जो प्राथमिक उपचार के बाद स्वस्थ है।
डा0 रवि कुमार सिंह ने बताया कि आज प्रातः 10ः30 बजे क्षेत्रीय वन अधिकारी, लखनऊ द्वारा लकड़बग्घा (Hyena) के पगमार्क देखे जाने की पुष्टि की गई है। लकड़बग्घा (Hyena), कभी-कभी अकेले बैठे व्यक्ति पर अचानक से हमला कर आंशिक रूप से घायल कर देता है। जॉच टीम द्वारा सूचित किया गया कि ट्रैप किये गये पगमार्क अपेक्षाकृत छोटे व नाखूनों के निशान के साथ हैं जो कि तेंदुआ जैसे बिल्ली प्रजाति के वन्य जीव की पुष्टि नहीं करते हैं। लखनऊ रेंज की टीम द्वारा लकड़बग्घा (Hyena) को सुरक्षित रेस्क्यू करने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। किसी भी आकस्मिक स्थिति में निम्न मोबाइल नम्बर श्री हरी लाल, उप प्रभागीय वनाधिकारी, लखनऊ, मो0नं0-9838016560, 7839434892, श्री जे0पी0 गुप्ता, क्षेत्रीय वन अधिकारी, लखनऊ, मो0नं0-9415724815, 7839434287, श्री मनीश कनौजिया, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी, लखनऊ, मो0नं0-9795708433, जनपदीय कन्ट्रोल रूम-0522-2716723 पर सम्पर्क किया जा सकता है।































Comments